कुंदन कुमार/पटना। बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि 18 सितंबर को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। बैठक के बाद एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के सदस्यों को विधानसभा और विधान परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में सदन के कामकाज और सदस्यों की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

नाम बदलने पर क्या बोले मंत्री?

JDU का नाम बदले जाने की चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ कहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम बदलेगा या नहीं, इस पर सर्वसम्मति से राय बनने के बाद ही कोई निर्णय होगा। यानी इस मुद्दे पर अंतिम फैसला सामूहिक सहमति के आधार पर लिया जाएगा।

मिलती रहेगी मदद

केंद्र सरकार से बिहार को मिलने वाली मदद को लेकर भी सुनील कुमार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र लगातार बिहार की मदद कर रहा है और बिहार के विकास को लेकर केंद्र सरकार किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटना चाहती। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी बिहार को केंद्र से सहयोग मिलता रहेगा। मंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए जितना संभव होगा, केंद्र सरकार सहयोग करने का काम करेगी। केंद्र की ओर से मिल रहे सहयोग को लेकर विपक्ष के बयानों का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने की बात भी उन्होंने कही।

विपक्ष के बयान बोले मंत्री

विपक्ष के आरोपों और बयानों पर सुनील कुमार ने कहा कि विपक्ष की ओर से इस तरह के बयान लगातार दिए जाते रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष के बयानों से सरकार के कामकाज पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।