भोपाल। राजधानी भोपाल से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। JEE परीक्षा की तैयारी कर रहा कृष धाकड़ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया है। छात्र के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार कृष धाकड़ पिछले दो वर्षों से भोपाल में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म PW (Physics Wallah) के माध्यम से पढ़ाई कर रहा था और कोलार रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा था।
READ MORE: MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर
बताया जा रहा है कि कृष बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे अचानक घर से निकल गया। हैरानी की बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान घर पर ही छोड़ गया। सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
READ MORE: भोपाल NEET परीक्षा: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, मेट्रो काम के चलते कई रूट डायवर्ट, जानें ड्रेस कोड और गाइडलाइंस
मामले की सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने छात्र के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

