जीवनभर कुछ पाने की दौड़ में लगा रहता है मनुष्य। बचपन में अच्छे अंक, युवावस्था में करियर, फिर पद, प्रतिष्ठा, धन, सफलता और सामाजिक सम्मान हर उपलब्धि हमें लगता है कि अब जीवन पूर्ण हो गया। लेकिन जब मनुष्य अपनी इच्छित भौतिक ऊँचाई और आर्थिक सम्पन्नता प्राप्त कर लेता है तब धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि जीवन में अभी भी बहुत कुछ शेष है। यह समझ अचानक नहीं आती।
कई बार किसी वस्तु की व्यर्थता समझने के लिए उसका पर्याप्त अनुभव आवश्यक होता है। “Enough is better than too much.” आवश्यकता भर का होना अतिरेक से बेहतर है। “Wealth is a means, not an end.” धन साधन है, जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं। धन की कीमत जानने के लिए अभाव का अनुभव जरूरी है, लेकिन धन की सीमा समझने के लिए उसकी प्रचुरता का अनुभव भी आवश्यक हो सकता है।
पद और प्रतिष्ठा पाने के बाद ही कभी-कभी समझ आता है कि सम्मान बाहर से मिलता है जबकि संतोष भीतर से जन्म लेता है।इसका अर्थ भौतिक उपलब्धियों को नकारना नहीं है। “The best things in life are not things.” जीवन की श्रेष्ठ चीजें वस्तुएँ नहीं होतीं। धन, साधन, सफलता और प्रतिष्ठा जीवन को सुविधाजनक और सक्षम बनाते हैं। लेकिन वे जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकते।न वित्तेन तर्पणीयो मनुष्यः।धन से मनुष्य की तृप्ति पूर्ण नहीं हो सकती।
“Money can buy many things, but it cannot buy peace of mind.” धन बहुत कुछ खरीद सकता है, लेकिन मन की शांति नहीं। एक समय आता है जब मनुष्य पूछता है—“मैंने बहुत कुछ पा लिया, लेकिन क्या मैंने स्वयं को भी पाया?” यहीं से जीवन की दूसरी यात्रा शुरू होती है—आत्मचिंतन, शांति, संबंधों की गरिमा, सेवा, करुणा और ईश्वर से जुड़ने की यात्रा। वास्तविक सम्पन्नता शायद वही है, जब बाहर की उपलब्धियाँ भीतर की शांति में बदल जाएँ। त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः। त्याग के द्वारा ही कुछ महापुरुषों ने अमरत्व प्राप्त किया।
जीवन का शिखर वह नहीं, जहाँ पहुँचकर दुनिया आपको देखे, बल्कि वह है, जहां पहुंचकर आप स्वयं को देख सकें।
ऊंचाई के बाद ही दिखता है जीवन का असली आकाश
जब उपलब्धियों की चमक फीकी पड़ने लगे
धन, पद और प्रतिष्ठा से आगे भी है एक संसार
सफलता का शिखर और आत्मिक संतोष की तलाश
पाने के बाद समझ आता है—सब कुछ पाना ही सब कुछ नहीं

संदीप अखिल
सलाहकार संपादक
न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़/लल्लूराम डॉट कॉम
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

