प्रतिशोध, समस्या का समाधान नहीं बल्कि अपने आप में एक बड़ी समस्या है.बदले की भावना भीतर सुलगती वह आग है जिसकी लपट में सबसे पहले वही व्यक्ति भस्म होता हैं जिसके मन में वह भाव पैदा होती है. किसी के प्रति क्रोध, ईर्ष्या, बैर या पुरानी नाराज़गी को लंबे समय तक हृदय में स्थान देना बिलकुल वैसा है जैसे हम अपने ही भीतर तनाव और अशांति को पोषित कर रहे हों. बहुत सम्भव है कि आहत करने वाला व्यक्ति उस घटना को भूल कर आगे भी बढ़ चुका हो और चोंटिल व्यक्ति प्रतिशोध की फ़िराक़ में तिल-तिल घुल रहा हो.

जीवन में चोट, अपमान और निराशा से सदा के लिए बचे रहना किसी के लिए भी संभव नहीं होता सिर्फ़ उसके प्रति दिए जाने वाली प्रतिक्रिया का चुनाव इंसान के वश में होता है.इस विषय से सम्बंधित एक श्लोक है

उदये सविता रक्तो रक्तश्चास्तमये तथा।
सम्पत्तौ च विपत्तौ च महतामेकरूपता॥

इसका अर्थ है महान व्यक्ति सुख-दुःख, सफलता-विफलता में अपना संतुलन नही खोता. एक अँग्रेज़ी proverb “An eye for an eye makes the whole world blind.” का अर्थ है आँख के बदले आँख लेने की भावना अंततः पूरी दुनिया को अंधा बना सकती है.

He who seeks revenge digs two graves. अँग्रेज़ी की इस पंक्ति का आश्य है, बदले की ऊर्जा को यदि सकारात्मक दिशा दी जाए तो वही ऊर्जा संघर्ष की शक्ति, सफलता की प्रेरणा और आत्म-विकास में बदल सकती है. ”Forgiveness is the fragrance that the violet sheds on the heel that has crushed it.” इस proverb का अर्थ है “क्षमा किसी दुष्ट की एड़ी में बिखरने वाला वह सुगंधित बैगनी फूल है जो कुचल कर भी सुगंध बिखेरता है .”

स्मरण रहे क्षमा कोई कमजोरी नहीं बल्कि आत्मबल की पहचान है. क्षमा जीवन को भार मुक्त करने वाली शक्ति है. क्षमा करने का अर्थ गलत को सही मान लेना कभी नहीं होता बल्कि ऐसा क्षमा करके अपने मन को प्रतिशोध की पीड़ा से मुक्त करना होता है. “Forgive and forget” इस पंक्ति के अनुसार क्षमा कीजिए और पुरानी कटुता से पीछा छुड़ाइए. शांत, स्वस्थ्य और आनंदित जीवन के लिए मन को द्वेष मुक्त होना उतना ही आवश्यक है जितना जीवित रहने के लिए शरीर से विष को निकालना. बैर छोड़कर मन को सुकून से जोड़ने के लिए संस्कृत की इस पंक्ति को गम्भीरता से समझना होगा. अक्रोधेन जयेत् क्रोधम्। जिसका अर्थ है क्रोध को क्रोध से नहीं बल्कि अक्रोध से जीतना चाहिए. दूसरों को पराजित करने से पहले अपने क्रोध और द्वेष पर जीत हासिल करना सच्ची विजय है.

संदीप अखिल

सलाहकार संपादक

न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़/लल्लूराम डॉट कॉम

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H