कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर में ठगी की वारदातें रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मुरार इलाके में दो शातिर बदमाशों ने एक महिला को 5 लाख रूपए की नगदी का लालच देकर उससे 2 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात उतरवा लिए। ऐसी ही एक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां बुजुर्ग महिला के एक लाख के जेवर बदमाश ठग ले गए। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों वारदातें एक ही गैंग की हो सकती है।
मुरार थाना क्षेत्र की है पहली घटना
मुरार थाना क्षेत्र की रहने वाली उषा राणा ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह सब्जी लेने गई थी। तभी रास्ते में उसे दो लड़के मिले। जिन्होंने उषा से कहा कि उन्हें जेवरात की बहुत जरूरत है उनके बदले में वो उन्हें 5 लाख रूपए नगद देंगे।
उषा ने जो गहने पहने थे उनकी कीमत सिर्फ 2 लाख रूपए थी। जिसकी वजह से वो लालच में आ गई और उन्होंने अपने गहने उतारकर उन्हें दे दिए। बदले में लड़कों ने कपड़े का थैला दिया और कहा कि इसमें 5 लाख नगद है। उषा जब घर पहुंची तो थैले में रूपए की जगह बिस्किट के पैकेट निकले। ठगी का एहसास होते ही उषा मुरार थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई।
कोतवाली थाना इलाके में हुई दूसरी घटना
22 अप्रैल को ही कोतवाली थाना इलाके में 60 साल की बुजुर्ग महिला से भी इसी तरह की घटना में एक लाख के गहने ठग लिए गए। जिसमें दो आरोपी महिला के पास आए और जेवर की जरूरत होने की बात कह बुजुर्ग महिला से गहने उतरवा लिए। जिसकी शिकायत महिला ने कोतवाली थाना में की है।
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
पुलिस को पहली घटना के कुछ CCTV फुटेज भी मिले हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक महिला से बात कर रहे हैं और उसके साथ जाते हैं। पुलिस का कहना है कि पहली घटना में मिले फुटेज और दूसरी घटना में महिला द्वारा बदमाशों के बताए हुलिया एक जैसे है, उनका वारदात करने का तरीका भी एक जैसा है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

