अनमोल मिश्रा, सतना। सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास एक सूने घर से चोरों ने लगभग 15 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 1.30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष मिश्रा इंदौर में एक आटोमोबाइल्स कंपनी में मैनेजर है। यहां अमौधा स्थित एफसीआई गोदाम के पास किराए के मकान में उनका परिवार रहता है।
आशीष ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी बेटी के साथ अपने मायके कोरीगवां गई हुई थी। रात लगभग 1.30 बजे घर की लाइट जलती देख सामने रहने वाले पड़ोसी को शंका हुई तो उन्होंने आशीष को फोन लगाया। आशीष उस समय इंदौर से सतना के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। पड़ोसी से जानकारी मिलने के बाद डॉयल 112 को सूचना दी गई।
आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से एक बदमाश को पकड़ लिया था लेकिन वह भी चकमा दे कर भागने में कामयाब रहा। उधर, आशीष की पत्नी को घटना की जानकारी लगते ही वो भी तड़के घर पहुंची तो देखा कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। बदमाशों ने इत्मीनान के साथ पेटी, अलमारी, सूटकेस और दीवान सब की तलाशी ली। आशीष के अनुसार लगभग 15 लाख कीमत के गहने और कुछ नगदी चोरी गए है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
बताए जा रहे दो बदमाश
आशीष मिश्रा के घर के ठीक सामने रहने वाली महिला ने बताया कि रात में आहट मिलने के बाद वो अपने घर की छत पर जा कर देखी तो दो बदमाश घर के अंदर दाखिल होते दिखे। लेकिन डॉयल 112 की दो टीमें आने के बाद एक बदमाश पीछे के रास्ते से भाग गया जबकि दूसरे को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ लिया और जब बदमाश को बाहर लाया जा रहा था तो वो भी पुलिस को चकमा दे कर भाग गया।
सुबह थाने का चैनल गेट मिला बंद
उधर, गुरुवार की सुबह आशीष की पत्नी और पड़ोसी जब फरियाद ले कर सिविल लाइन थाने पहुंचे तो वहां चैनल गेट बंद मिला। काफी चिल्लाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी थाने से बाहर नहीं निकला। पुलिस के इस रवैए से पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों में काफी नाराजगी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

