झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर चलती पैसेंजर ट्रेन में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक किसान ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। किसान ने अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुरहेती कलां निवासी सुरेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेश अपनी पत्नी के साथ झारखंड जाने के लिए घर से निकला था। दोनों पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने आवेश में आकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
यह घटना रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर डीघल-सांपला रोड रेलवे फाटक के पास हुई। ट्रेन से गिरने के कारण सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद के बाद उठाए गए इस आत्मघाती कदम से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
- वैशाली नाव हादसा: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित परिवारों से मुलाकत कर आर्थिक मदद का किया ऐलान
- ‘बीजेपी ने सपा की साइकिल पंचर कर दी’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को दी खास सलाह
- अंबाला में ₹800 करोड़ का शहीद स्मारक तैयार! 1857 की क्रांति की कहानी देखेंगी 23 गैलरी, PM मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन
- Ranchi Weather Today: रांची में बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल और हल्की बारिश के आसार, जानें 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
- Morning News Brief: 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस; नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान को फांसी की सजा
