रांची। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड समेत हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं को भी जगह दी गई है।
झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदीप वर्मा की भूमिका अब प्रदेश की राजनीति से आगे बढ़कर भाजपा के केंद्रीय संगठन में भी महत्वपूर्ण होगी।
झारखंड भाजपा में उत्साह का माहौल
प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद झारखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसे प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रतिनिधित्व के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत करने की कोशिश की गई है। प्रदीप वर्मा की नियुक्ति भी इसी संगठनात्मक विस्तार का हिस्सा मानी जा रही है।


