Muslim Youth Entry In Garba In Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में गरबा प्रोग्राम में मुस्लिम युवक के घुसने पर जमपर बवाल हुआ। मुस्लिम युवक युवकी के साथ पहचान छिपाकर गरबा में शामिल हुआ था। हालांकि वो आयोजकों के नजर में आ गया और पूरा मामला खुल गया। इसके बाद हिन्दू संगठन ने आपत्ति जताते हुए मुस्लिम युवक के साथ आई युवती के घर पर फोन लगाया और बात की। इस दौरान डांडिया प्रोग्राम में जमकर बवाल हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल और बढ़ गया। मामले ने तुरंत राजनीकि रूप ले लिया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और बीजेपी की भी एंट्री हो गई है। दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

इस बीच हिंदू उत्सव समिति और हिंदू रक्षा दल की ओर से विभिन्न आयोजनों में दूसरे धर्म के युवकों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश देने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। सिन्हा ने कहा कि डांडिया और गरबा मां दुर्गा की आराधना और सनातन संस्कृति से जुड़े धार्मिक आयोजन हैं। इनमें पहचान छिपाकर प्रवेश करने या आयोजकों के नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर प्रशासन को तथ्यों की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने वाले संगठनों को निशाना बनाना उचित नहीं है।

मामले में मंत्री इरफान अंसारी की एंट्री

मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की भी एंट्री हो गई है। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी जमशेदपुर के गरबा पंडाल में 15 अक्तूबर को हुई एक घटना का वीडियो देख भड़क गए हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा है कि यह उत्तर प्रदेश नहीं झारखंड है और यहां पर खुलेआम दादागिरी करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले के एसपी, डीसी और झारखंड पुलिस को 24 घंटे में कठोर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है, साथ ही सीएम से भी दखल देने का अनुरोध किया।

बीजेपी ने मंत्री को कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने की नसीहत दी

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री पद का इस्तेमाल प्रशासन पर दबाव बनाने या विरोध करने वालों को डराने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इरफान अंसारी से राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने की अपील की। सिन्हा ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, लेकिन धार्मिक परंपराओं और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाने वालों को धमकाना भी उचित नहीं है।

उधर, हिंदू उत्सव समिति ने अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में बिष्टूपुर के गोपाल मैदान, होटल केनेलाइट और बाराद्वारी मैदान सहित विभिन्न आयोजनों का निरीक्षण किया था। दूसरी ओर, मंत्री इरफान अंसारी ने नफरत फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी मामले में निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जाना चाहिए। विवाद के बीच शहर के कुछ मौलानाओं ने मुस्लिम युवकों को गरबा आयोजनों में नहीं जाने की सलाह भी दी है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m