Dhuska Recipe: झारखंड की पारंपरिक डिश धुस्का एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे खासतौर पर त्योहारों और खास अवसरों पर बनाया जाता है. इसे बनाने में आसान सामग्री और थोड़े से समय की जरूरत होती है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है.
अगर आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह डिश आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. आइए जानते हैं धुस्का बनाने की आसान रेसिपी.
सामग्री
- चावल – 1 कप
- चना दाल – 1/4 कप
- अदरक – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 2-3
- जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
- हींग – 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
- नमक – स्वाद अनुसार
- पानी – 1/2 कप
- बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
- तेल – तलने के लिए

विधि (Dhuska Recipe)
- सबसे पहले चावल और चना दाल को अच्छे से धोकर करीब 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोने रखें. भिगोने के बाद चावल और दाल को एक साथ पीस लें. इसमें हल्का सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला ना हो.
- अब पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
- फिर बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण को और अच्छे से मिक्स करें. इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें.
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर एक छोटी चम्मच से मिश्रण लेकर, उसे गरम तेल में डालें. ध्यान रखें कि धुस्का गोल आकार में तलें.
- धुस्का को मध्यम आंच पर दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. तैयार धुस्का को बाहर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने के लिए किचन पेपर पर रखें. इसे आलू की सब्जी या चटनी के साथ गर्मागरम परोसें.
- T20 World Cup 2026: 25 का जादुई आंकड़ा, जिसके दम पर Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ये कमाल
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट में बोला हल्लाः लंबित मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘‘डुआथलॉन 333’’ का आयोजन, 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- दिल्ली में गीजर ब्लास्ट ने ली निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीन निजामी की जान, पत्नी की हालत भी गंभीर
- Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में नया मोड़, हैंडलर बोला- पिता के कहने पर किया पोस्ट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


