कालांवाली: कालांवाली के गांव सुखचेन स्थित दादी मंदिर के प्रांगण में आज झोरड़ खाप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता में समाज में बढ़ती नशे की समस्या पर गहन मंथन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा कि बढ़ता नशा समाज को अंधेरे की गर्त में धकेल रहा है। नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। नशे से केवल एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता बल्कि उसका पूरा परिवार तबाह हो जाता है।
उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना होगा, तभी नशा और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा सरकार नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने हेतु बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन नशे की रोकथाम के लिए धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद पंजाब सीमा से लगते जिलों में नशे का कारोबार खूब फूल-फल रहा है।

हालात इतने संगीन हैं कि यहां सिरसा के डबवाली उपमंडल को पुलिस जिला बनाना पड़ गया।
विनोद झोरड़ ने कहा कि बर्बादी की इस अंतहीन दास्तां से रोज सामना करने वाले उन परिजनों की व्यथा और संताप को समझने वाला शायद कोई नहीं जिनके नौनिहाल इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं।
बैठक में खाप ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और गांव स्तर पर निगरानी समितियां बनाकर युवाओं को जागरूक किया जाए । इस अवसर पर खाप के महासचिव सुभाष झोरड़, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह, पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह, पूर्व सरपंच जगदीप सिंह, जमीत सिंह, पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, हरदेव सिंह, बलवीर सिंह, सरजीत सिंह, बुटा सिंह,लक्षमन सिंह, तथा खाप के उपाध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह झोरड़ भी मौजूद थे।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



