संजय कुमार, जींद: हरियाणा के जींद में पश्चिमी यमुना नहर की एक ब्रांच में 15 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। लापता किशोर की पहचान दक्ष के रूप में हुई है। उसके लापता होने के करीब 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नहर में तलाश अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, दक्ष कल दोपहर घर से हवन सामग्री नहर में डालने के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब छह घंटे बाद परिवार के सदस्य नहर के पास पहुंचे। वहां दक्ष की स्कूटी खड़ी मिली, जिसके बाद उसके नहर में जाने की आशंका जताई गई।
चार घंटे से लगातार सर्च ऑपरेशन
मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद हरियाणा पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम पिछले करीब चार घंटे से लगातार संभावित स्थानों पर दक्ष की तलाश कर रही है। गोताखोर और जवान नहर के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
दक्ष के परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं और उसकी तलाश का इंतजार कर रहे हैं। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
हर संभव प्रयास में जुटी SDRF टीम
SDRF हरियाणा पुलिस के SI विक्रम सिंह ने बताया कि टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है। दक्ष की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम मौके पर डटी हुई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। दक्ष के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने पर पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
- ‘फैसला मंजूर नहीं…’ सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक जवाब, CoA की वैधता पर ही खड़े कर दिए सवाल
- छग हाउसिंग बोर्ड की प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपए की सुरक्षा निधि की राजसात, ब्लैकलिस्ट भी किया…
- तेज प्रताप और मंत्री संजय सिंह के बीच छिड़ा सियासी संग्राम, 50 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पलटवार
- युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, देखें VIDEO…
- सदन में विकास पर चर्चा हो, नारेबाजी नहीं, विपक्ष के हंगामे पर CM सैनी बोले- ‘गुंडागर्दी हमारी नहीं, आपकी तरफ से’


