जींद, संजय कुमार। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जींद में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जुटे बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
लंबे समय से उठ रही पांच दिन बैंकिंग की मांग
प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों और यूनियन नेताओं ने कहा कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से सरकार के सामने रखी जा रही है। उनका दावा है कि इस मुद्दे पर सरकार स्तर पर सहमति बनने के बावजूद अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में देशभर के साथ हरियाणा में भी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
शनिवार-रविवार अवकाश रखने की मांग
बैंक यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि बैंकिंग व्यवस्था सोमवार से शुक्रवार तक सीमित की जाए और शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। उनका कहना है कि एलआईसी समेत कई सरकारी विभागों में पहले से पांच दिन के कार्य सप्ताह की व्यवस्था लागू है। बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते में भी पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था को लेकर समझौता होने का हवाला देते हुए उन्होंने इसे जल्द लागू करने की मांग की।
काम के बढ़ते दबाव का दिया हवाला
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है। कर्मचारियों का मानना है कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से उन्हें काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने का मौका मिलेगा। शनिवार और रविवार का अवकाश मिलने से कर्मचारी अपने परिवार को भी पर्याप्त समय दे सकेंगे।
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार से पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था की मांग को जल्द लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो बैंक कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 4 नवंबर महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन से भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

