जींद : हरियाणा में करीब 30 हजार सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से जारी हड़ताल अब आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं, जबकि ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है तथा बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसी मुद्दे को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार पर निशाना साधा। जींद में धरना स्थल पर पहुंचे इनेलो नेताओं ने हड़ताली कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि पार्टी हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहेगी।
नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारी संगठनों से बातचीत करने की बजाय मामले को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो इनेलो सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इनेलो नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाना और बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करना शामिल है।
धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं में पूर्व विधायक रामफल कुंडू, जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू और प्रदेश सचिव प्रदीप गिल मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके हकों की लड़ाई मजबूती से उठाएगी।
- CG Crime News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
- भागकर दिल्ली छुपा था आरोपी, गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे में कैसे दबोचा? पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने
- काली कमाई पर नकेलः माफिया अतीक अहमद की 110 करोड़ की जमीन कुर्क, जानिए काले साम्राज्य की पूरी कुंडली
- Rewa News: युवक ने सिर पर गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


