जींद : हरियाणा के जींद जिले के गांव हाट में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां मां की बरसी के दिन ही 35 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गांव हाट निवासी 35 वर्षीय गुरुदत्त उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। गुरुदत्त गांव में ही रेत-बजरी का कारोबार करता था। शुक्रवार को उसकी मां की बरसी थी। बरसी की क्रिया पूरी करने के बाद वह अपनी रेत-बजरी की दुकान पर जाकर बैठा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।
पेट और सिर में लगी गोलियां
जानकारी के अनुसार हमलावरों ने गुरुदत्त पर करीब 6 राउंड फायर किए। इस दौरान 2 गोलियां उसके पेट में और एक गोली सिर में लगी। इसके अलावा अन्य गोलियां भी उसके शरीर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए प्रेम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
गांव के पड़ोसियों के अनुसार, गुरुदत्त की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से गांव में ही घूम रहे थे और वारदात को अंजाम देने के लिए मौके की तलाश में थे। शुक्रवार को मौका मिलते ही हमलावरों ने गुरुदत्त पर गोलियां चला दीं।
बताया गया है कि गुरुदत्त के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को उसकी मां की बरसी थी और इसी दिन उसकी हत्या से परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। परिजनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
- नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़, कीं अहम घोषणाएं
- Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इस लिमिटेड SUV की खासियत
- मुख्यमंत्री के गृह जिले में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, नीरज कुमार की राह में बढ़ीं सियासी चुनौतियां?
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद पंजाब में बढ़ा तनाव, CM भगवंत मान बुलाएंगे हाईलेवल मीटिंग; सभी जिलों के अधिकारियों से करेंगे चर्चा
- ‘कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग’, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का हमला, अमेठी और रायबरेली का जिक्र कर कही बड़ी बात

