कुंदन कुमार, पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना में आज रविवार (17 मई) को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मांझी ने कहा कि, मुख्यमंत्री के रुप में नीतीश जी लगातार बिहार में विकास का कार्य करते रहें और अपनी इच्छा से ही उन्होंने सीएम का पद छोड़ा। कोई उन्हें हटा नहीं सकता है। वो (नीतीश कुमार) चारों सदन के सदस्य बनाना चाहते हैं, जिसकी इच्छा उन्होंने पहले ही जता दिया था।
नीट मामले में तेजस्वी पर कसा तंज
वहीं, जब उनसे नीट परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर सवाल किया गया तो जीतन राम मांझी ने कहा कि, सरकार को जब पता चला कारवाई की गई और परीक्षा रद्द किया गया। घटनाएं होती है, तो इस सरकार में फौरन कार्रवाई होती है। वहीं, इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर भी तंज कसा और कहा कि, उनके पार्टी के लोग नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जिस तेजस्वी यादव के पिताजी के राज को जंगलराज कहा गया आज वो अपराध की बात करते हैं।
राजद का राष्ट्रिय सचिव संतोष जायसवाल गिरफ्तार
दरअसल NEET पेपर लीक विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल और एक डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह परीक्षार्थियों से 20-30 लाख रुपये लेकर एमबीबीएस (MBBS) में सीट पक्की करने की गारंटी देता था।
RJD नेता ही निकला नेक्सस का मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरे गोरखधंधे का सरगना संतोष कुमार जायसवाल है। बिहार के मोतिहारी (घोड़हसन) का रहने वाला जायसवाल दिल्ली में दवा का कारोबार करता है और राजद के शीर्ष नेतृत्व का करीबी माना जाता है। वह रक्सौल विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में भी था। पुलिस के अनुसार, उसी ने पूरी साजिश रची थी।
ये भी पढ़ें- ‘अपने देश की गरीबी भूल, दुनिया को…’, PM मोदी पर रोहिणी का तंज, बोलीं- वैश्विक मंचों पर देख आती है हंसी

