Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए पूरे 10 साल हो गए। शराबबंदी के 10 साल होने के बाद से तेजस्वी यादव लगातार इस कानून को लेकर सवाल उठा रहे हैं और बिहार सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी द्वारा शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
चोर मचाए शोर- जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि उनकी बात पर मेरा यही कहना है कि ‘चोर मचाए शोर’। आज बालू माफिया या शराब माफिया कौन लोग हैं, इसकी जांच करवा लीजिए। इन लोगों से करोड़ों का चंदा वो लेते हैं और आज कह रहे हैं कि शराब बंदी के चलते यहां समस्या हो रही है।
मांझी ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार ने शराब बंदी का जो कार्यक्रम शुरू किया था, उसका सभी ने समर्थन किया था और आज भी हम उसका समर्थन करते हैं। लेकिन समय-समय पर इसके कार्यान्वयन में गड़बड़ी हो जाती है। हम हमेशा नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हैं कि जब-जब हमने ये विषय उठाया है, तो उन्होंने इसकी समीक्षा की है।
शराबबंदी कानून पर लगातार सवाल उठा रहे हैं तेजस्वी
शराबबंदी कानून को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि शराबबंदी लागू होने के 10 वर्षों बाद बिहार में 11 लाख केस दर्ज कर 16 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 5 करोड़ लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, विगत 5 साल में 2 करोड़ लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है यानि प्रतिदिन औसतन 11 हजार लीटर से अधिक। बिहार पुलिस के अपने आंकड़ों के अनुसार 2026 में औसतन 3 लाख 70 हजार 684 लीटर प्रति महीने अवैध शराब बरामद की गई है, यानि 12,356 लीटर प्रतिदिन। तेजस्वी ने कहा कि, यह तो सिर्फ दिखावटी जब्त शराब है लेकिन जमीनी सच्चाई के अनुसार बिहार में प्रतिदिन शराब की खपत 1 लाख 70 हज़ार लीटर से अधिक की है।
जगह-जगह मिल रहा है शराब- तेज प्रताप यादव
शराबबंदी कानून को लेकर तेज प्रताप यादव की भी प्रतिक्रिया आज सामने आई है। तेज प्रताप ने कहा कि, शराबबंदी है कहां? जगह-जगह पर शराब मिल रहा है। खासकर महिला लोग को देखा जाए तो महिला इन दिनों सिगरेट पीते काफी नजर आ रही हैं। खासकर बोरिंग रोड इलाकों में…उन्होंने कहा कि, हकीकत में तो शराब खुला हुआ है। संशोधन की बात पर कहा संशोधन क्या होता है? शराब तो माटी में गाड़ कर बेचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘तेजस्वी को इन सब चीजों से बचना चाहिए’, तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई को दी यह खास सलाह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

