रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में उप चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कुछ दिनों बाद मतदान होने हैं जिससे पहले दोनों प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) के दिग्गजों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार किया और वोट अपील की। लेकिन इस बीच उन्होंने जिला प्रशासन समेत एसपी और टीआई को जिंदगी खराब करने की धमकी दे डाली। जीतू पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में बसई क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जीतू पटवारी ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा, ‘ सुन लो एसपी-टीआई। मेरा नाम जीतू पटवारी है। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। अगर कोई भी गड़बड़ी हुई या कोई भी व्यवस्था बनी तो ध्यान रखना। सरकार तो आती-जाती रहती हैं। आपकी जिंदगी खराब कर दूंगा। चुनाव बाद में करवाएंगे हिसाब-किताब पहले होगा, पुलिस के अधिकारी समझ लेना। 

कब-क्या होगा

दतिया में 13 जुलाई से नामांकन होगा। 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 जुलाई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m