Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ऊधमपुर के रामनगर के कागोत इलाके में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग हो गए। घायलों की कई लोगों की स्थिति नाजुक है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर कई एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी जालो क्षेत्र के पास अचानक यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक यह हादसा रैश और नेग्लीजेंट ड्राइविंग का है। एक मोड पर बस का टायर फट गया जिसके बाद तेजी से आ रही बस बेकाबू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखा- अभी-अभी ऊधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात कर गांव कनोत (Kanote) के पास हुए दुखद सड़क हादसे की जानकारी ली है। रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। DIG शिवा कुमार शर्मा (रियासी-ऊधमपुर रेंज) ने बताया कि 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया

र्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस के साथ हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है, और उन्हें हर संभव आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऊधमपुर में हुआ यह दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m