Pakistan Role In US-Iran Peace Talks: एक कहावत है- चोर चोरी से जाए, लेकिन सीना जोरी से नहीं। आतंक परस्त पाकिस्तान से साथ भी यही हाल है। आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा पाकिस्तान अमेरिका-ईरान शांति वर्ता में भी दलाली करने से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान अब शांति वार्ता की मेजबानी के बदले अमेरिका से भारी वित्तीय मदद की उम्मीद लगाए बैठा है। पाकिस्तान चाहता है कि उसे 1980 और 2000 के दशक की तरह फिर से ‘डॉलर’ मिलें।

बता दें कि दलाल पाकिस्तान का इतिहास रहा है कि उसने अपनी जमीन और भूगोल का इस्तेमाल हमेशा सौदेबाजी के लिए किया है। ठीक वैसे ही जैसे 1980 के दशक और फिर 2000 की शुरुआत में उसे अमेरिका से अरबों डॉलर मिले थे। इस बार भी पाकिस्तान वैसी ही बड़ी फंडिंग की आस लगाए बैठा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान ने हमेशा मौकों का फायदा तो उठाया, लेकिन कोई ठोस आर्थिक सिस्टम नहीं बनाया। उसने बड़ी-बड़ी मीटिंग्स तो करवाईं और खूब फोटो भी खिंचवाईं, लेकिन उन मौकों को कभी पक्की बिजनेस डील में नहीं बदल पाया। न तो कोई तेल के बड़े कॉन्ट्रैक्ट हुए और न ही कोई बड़ा निवेश आ पाया। नतीजा यह हुआ कि जब तक जंग रही, तब तक पैसा आया, लेकिन मामला शांत होते ही पाकिस्तान की इकोनॉमी फिर से फर्श पर आ गई।  हालांकि, पाकिस्तान के पास मौकों की कमी नहीं है, बस उसे सही दिशा में काम करने की जरूरत है।

अब वहां के गलियारों में यह मांग जोर पकड़ रही है कि मुल्क को ‘नेशनल कैपिटल कमांड’ (NCC) जैसे एक मजबूत सिस्टम की जरूरत है। इसका मकसद एक ऐसी सिंगल विंडो तैयार करना है, जहां कागजी कार्रवाई महज 90 दिनों में पूरी हो जाए और हर कूटनीतिक मुलाकात सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहकर किसी बड़ी बिजनेस डील में बदल सके।

हालांकि कड़वी सच्चाई तो यह है कि अब वक्त पूरी तरह बदल चुका है। पहले जब भी इस क्षेत्र में युद्ध होते थे, तो पाकिस्तान  की झोली अरबों डॉलर की मदद, कर्ज माफी और मुफ्त के अनुदान से भर जाती थी। यानी तब जंग पाकिस्तान के लिए पैसा बनाने का मौका लेकर आती थी। अब 2026 के ताजा हालात इसके एकदम उलट हैं। पहले की जंगों ने तो तिजोरी भरी थी, लेकिन मौजूदा तनाव उसके खजाने से अरबों डॉलर बाहर निकाल रहा है. जिस खास लोकेशन का फायदा उठाकर पाकिस्तान दुनिया से ‘किराया’ वसूलता था, वही लोकेशन अब उसके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m