प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। 16 सितंबर को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में 15 से अधिक निजी कंपनियां शामिल होंगी और 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई और सीए तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। वहीं 7 से 11 सितंबर तक लाइवलिहुड कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट काउंसिलिंग भी आयोजित की जा रही है। जिला रोजगार केंद्र ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H