Jodhpur Crime News जोधपुर के भीतरी शहर व्यास पार्क खागल मोहल्ले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों ने अलमारी की तिजोरी का ताला घर में रखी चाबी से खोलकर जेवरात और 4500 रुपए चुरा लिए. खास बात यह रही कि चोर चोरी के बाद चाबी वापस उसी जगह रख गए, जहां घर के सदस्य इसे नियमित रूप से रखते थे.

500 रुपए छोड़ गया चोर
- चोरी के दौरान चोरों ने अलमारी में रखे 500 रुपए नहीं चुराए.
- चोरी की सूचना खांडा फलसा थाने में दर्ज कराई गई है.
पुलिस कर रही जांच, कैसे हुई चोरी?
पुलिस के एएसआई किशोर सिंह राजपुरोहित ने मीडिया को बताया कि आजाद बोहरा पुत्र गोपालकृष्ण बोहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. घटना 15 जनवरी की है, जब घर के सभी सदस्य बाहर थे.
आजाद बोहरा किसी काम से बाहर गए थे. उनकी पत्नी वनिता बोहरा स्कूल गई हुई थीं. लौटने पर उन्होंने देखा कि बेडरूम में अलमारी पर चिपका हुआ लक्ष्मी माता का चरण पादुका स्टीकर जमीन पर गिरा हुआ था. अलमारी खोलने पर मंगलसूत्र, सोने की वैन, चांदी की पायल और 4500 रुपए गायब मिले.
चौहाबो थाना क्षेत्र में भी चोरी का मामला
एक अन्य घटना में चौहाबो थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया. पुलिस के अनुसार, महावीरपुरम निवासी काजल रायसिंघानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जनवरी की रात उनके श्रीराम नगर स्थित बंद घर में चोरी हुई.
क्या-क्या हुआ चोरी
• चोरों ने घर के ताले तोड़कर 3 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए.
• इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार मेहला कर रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- Holi 2026 : होली के लिए बनायें लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी, रंगों के बीच सबको खिलाएं कुल्फी …
- ‘सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक…’, होली मिलन समारोह में शामिल हुए CM धामी, कहा- यह पर्व सभी को एक सूत्र में पिरोने का देता है संदेश
- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल, उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, बीजेपी के साथ विलय की अटकलें तेज
- रांची में सनसनीखेज सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पैसों का लालच देकर बंगाल से बुलाते थे लड़कियां
- Imtiaz Ali जल्द बनाएंगे Jab We Met का सीक्वल, ये स्टार्स आएंगे नजर …

