Jodhpur Crime News जोधपुर के भीतरी शहर व्यास पार्क खागल मोहल्ले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों ने अलमारी की तिजोरी का ताला घर में रखी चाबी से खोलकर जेवरात और 4500 रुपए चुरा लिए. खास बात यह रही कि चोर चोरी के बाद चाबी वापस उसी जगह रख गए, जहां घर के सदस्य इसे नियमित रूप से रखते थे.

500 रुपए छोड़ गया चोर
- चोरी के दौरान चोरों ने अलमारी में रखे 500 रुपए नहीं चुराए.
- चोरी की सूचना खांडा फलसा थाने में दर्ज कराई गई है.
पुलिस कर रही जांच, कैसे हुई चोरी?
पुलिस के एएसआई किशोर सिंह राजपुरोहित ने मीडिया को बताया कि आजाद बोहरा पुत्र गोपालकृष्ण बोहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. घटना 15 जनवरी की है, जब घर के सभी सदस्य बाहर थे.
आजाद बोहरा किसी काम से बाहर गए थे. उनकी पत्नी वनिता बोहरा स्कूल गई हुई थीं. लौटने पर उन्होंने देखा कि बेडरूम में अलमारी पर चिपका हुआ लक्ष्मी माता का चरण पादुका स्टीकर जमीन पर गिरा हुआ था. अलमारी खोलने पर मंगलसूत्र, सोने की वैन, चांदी की पायल और 4500 रुपए गायब मिले.
चौहाबो थाना क्षेत्र में भी चोरी का मामला
एक अन्य घटना में चौहाबो थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया. पुलिस के अनुसार, महावीरपुरम निवासी काजल रायसिंघानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जनवरी की रात उनके श्रीराम नगर स्थित बंद घर में चोरी हुई.
क्या-क्या हुआ चोरी
• चोरों ने घर के ताले तोड़कर 3 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए.
• इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार मेहला कर रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- 91 रन की आक्रामक पारी के बाद छलके आंसू: कोच हिमांशु का नाम लेते ही भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, माइक फेंककर बीच में छोड़ा इंटरव्यू, देखें VIDEO
- इंदौर में रावण के पुतले से जीतू पटवारी पर सियासी वार! भाजपा नगर अध्यक्ष बोले- इस बार मैदान छोड़ने की तैयारी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- आनंद मोहन के बागी तेवर, निर्दलीय राहुल राज को समर्थन दे कर गरमाई बिहार की सियासत!
- आधी रात मानसा पहुंची CBI की टीम, पुलिस ने सौंपी हत्याकांड की फाइलें; झोटा के परिवार से आज होगी मुलाकात
- इंस्टाग्राम फ्रेंड ‘बॉबी’ बना टॉक्सिक : छात्रा को एसिड अटैक और किडनैप करने की दी धमकी, केस दर्ज
