जोधपुर। पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के परिवार में इन दिनों विवाद की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार उनके बेटे और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह को उनकी मां शीतल कंवर ने घर में प्रवेश करने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र सिंह की दूसरी शादी को लेकर परिवार में नाराजगी बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो:–
मां-बेटे के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक परिवार के किसी सदस्य की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय से मानवेन्द्र सिंह की दूसरी शादी की चर्चा चल रही थी। आरोप है कि उन्होंने दूसरी जाति की लड़की से विवाह किया है, जिससे परिवार के कई सदस्य नाराज बताए जा रहे हैं।
देखें VIDEO
बेटे की शादी के बाद बढ़ा विवाद:–
हाल ही में मानवेन्द्र सिंह के बेटे हमीर सिंह की शादी धूमधाम से हुई थी। इस समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियां शामिल हुई थीं।
बताया जा रहा है कि इसी शादी और रिसेप्शन के बाद घर के भीतर विवाद सामने आया। जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह 3 मार्च को अपनी पत्नी को घर लेकर पहुंचे थे, लेकिन परिवार ने उन्हें अंदर आने की अनुमति नहीं दी।
घर के बाहर खड़े नजर आए मानवेन्द्र:–
वायरल वीडियो में मानवेन्द्र सिंह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी मां शीतल कंवर घर के अंदर से उन्हें रोकती नजर आ रही हैं।
वीडियो में मानवेन्द्र सिंह घर में प्रवेश करने की बात कहते दिखते हैं, जबकि उनकी मां उन्हें अंदर आने से मना करती सुनाई देती हैं। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में दोनों के बीच नाराजगी साफ दिखाई देती है।
मानवेन्द्र ने विवाद पर क्या कहा:–
मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर मानवेन्द्र सिंह ने इस मामले पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस समय देश के लिए महत्वपूर्ण खबर ईरान से जुड़ी स्थिति है या सोशल मीडिया की बातें। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

