रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) या कहिए जोगी कांग्रेस. पार्टी नई सोच, नए विजन और नए कलेवर के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इसे जोगी कांग्रेस 2.0 का नाम दिया है.
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : EOW की हिरासत में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में हैं आरोपी
रायपुर में अपने निवास पर पत्रकारों के सामने अमित जोगी ने पार्टी 2.0 को लॉन्च किया. पार्टी का विजन रखा और बताए नए दौर की राजनीति कैसे होगी? किस तरह से होगी? किस पर आधारित होगी?

अमित जोगी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वर्तमान समय में राजनीति पूरी तरह से बदल गई है. यह दौर पारंपरिक राजनीति पर नहीं, बल्कि नई दृष्टि, नई तकनीक और नई सोच पर आधारित है. युवा नेतृत्व और विजन के साथ चलने का है. वंशवाद और जाति-धर्म से हटकर जमीनी मुद्दों पर जनता के साथ खड़े रहने और काम करने का है.
अजीत जोगी का नाम हटा
इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस युवा विंग को पूरी तरह से बदल दिया गया है. अब पार्टी के संस्थापक रहे अजीत जोगी का नाम युवा मोर्चा में नहीं रहेगा. जिनके लिए यह पार्टी उन्होंने बनाई थी सिर्फ उसे ही रखा गया है. अजीत जोगी युवा कांग्रेस का नाम अब जनता युवा कांग्रेस होगा. और इसके नए अध्यक्ष बनाये गए हैं ईश्वर उपाध्याय. युवा टीम का नेतृत्व ईश्वर करेंगे.
नशा, बेरोजगारी और अन्याय
इसी के साथ ही पार्टी प्रदेश में तीन मुद्दों के साथ बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. नशा, बेरोजगारी और अन्याय के लिए पार्टी हर मोर्चे पर काम करेगी.
वहीं जनता युवा कांग्रेस की ओर से बेटी बचाओ के साथ-साथ बेटा बचाओ अभियान भी चलाया जाएगा. क्योंकि छत्तीसगढ़ के बेटों को नशा, बेरोजगारी और अवसाद बचाना है. शराब पीने के मामले में हमारा राज्य नवंबर बन गया है. सूखे नशे के मामले में 6वें स्थान पर आ गया है.
कांग्रेस विलय और भाजपा की बी-टीम
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी का विलय हम कांग्रेस में करना चाहते है. इसके लिए एक साल पहले हमने कांग्रेस हाईकमान को पत्र भी लिखा था. लेकिन एक साल बीतने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ है. ऐसे में हम क्या करते? हमने अपनी पार्टी की नई शुरुआत की है. आज कांग्रेस को सहारा की जरूरत है. पूरे देश में कांग्रेस का यही हाल है.
अमित जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस का सहारा बनना चाहती है. भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को इसकी जरूरत भी है. जहाँ तक बात भाजपा की बी टीम कहे जाने का है तो इसका टैग हमारी पार्टी पर लगा है. और जनता के बीच इसका नकरात्मक मैसेज गया. इससे बड़ा नुकसान हुआ है. लेकिन अब पार्टी नई भूमिका के लिए तैयार है.
अजीत जोगी के लेखों पर आधारित किताबें विमोचित
इस मौके पर अजीत जोगी के लेखों पर आधारित दो किताबों का विमोचन भी किया गया. इन किताबों में ‘दृष्टिकोण’ और ‘सदी के मोड़’ शामिल हैं. डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि इसमें 90 के दशक में जो राजनीतिक घटनाक्रम रहे उस पर लेख है. जिस पर जोगी जी लिखत रहे हैं. उनके लेख समाचार पत्रों में बतौर स्तम्भकार छपते रहे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

