Kumar Vishwas Angry On Swara Bhasker Over Johar Controversy: विवादों से गहरा नाता रखने वाली फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा के पद्मावत फिल्म के जौहर वाले सीन पर कमेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राजपूत समाज और करणी सेना स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। करणी सेना की महिला विंग ने स्वरा भास्कर का मुंह काला करने का ऐलान किया है। जौहर वाले कमेंट को लेकर अब देश के प्रख्यात कवियों में शुमार कवि कुमार विश्वास स्वरा भास्कर पर भड़क गए हैं। विश्वास ने स्वरा को उनका नाम लिए बिना ऐसे लोगों की तुलना ‘जाहिल और जमूरा’ से की है। साथ ही राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई।
बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर स्वरा भास्कर के दिए बयान ने हलचल मचा दी थी। उन्होंने रानी पद्मावती और उनके साथ 800 महिलाओं के जौहर करने को बदसलूकी से जोड़ा और कहा कि वो वजाइना जैसा ही फील कर रही थीं।
फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस विवादित टिप्पणी पर कुमार विश्वास ने कहा कि किसी फिल्म, कहानी या कुछ घंटों के कंटेंट से राजस्थान के इतिहास की कुर्बानियों और गौरव को मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि दूसरों पर नाराज होने से ज्यादा जरूरी है कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को सही इतिहास बताया जाए। देश के प्रख्यात कवियों में शुमार कुमार विश्वास ने राजस्थान के इतिहास और वहां की वीरता का जिक्र करते हुए कहा- दोहराता हूं रक्त से लिखी हुई कुर्बानी, जिसके कारण मिट्टी भी चंदन है राजस्थान की। उन्होंने आगे कहा- किसी के दो घंटे की फिल्म बना देने से, किसी के कुछ कहानी लिख देने से, किसी के कुछ अंश कर देने से, जो राजस्थान का और राजस्थानियों का गौरवशाली इतिहास है, उसकी एक कण भी प्रभावित नहीं हो सकती।
अपनी आने वाली पीढ़ियों को सही इतिहास बताएं
उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसे लोगों पर ध्यान देने के बजाय अपनी आने वाली पीढ़ियों को इतिहास समझाना ज्यादा जरूरी है। आगे कहा- अगर आप ही अपनी पीढ़ियों को ये प्रसंग नहीं सुनाएंगे, अगर इस इतिहास को आप आगे की पीढ़ियों तक नहीं पहुंचाएंगे तो ये जो जमूरे हैं, जाहिल हैं, जिन्होंने कुछ पढ़ा नहीं है, जाना नहीं है, मिट्टी से प्रेम नहीं किया है, 19वीं माले पर बैठकर जो इस देश के इतिहास और संस्कृति की व्याख्या करते हैं। बंबई बैठकर या कहीं भी बैठकर, आप फिर इनसे नाराज होंगेय़ इसलिए ज्यादा जरूरी है कि इनकी ओर ध्यान देने की बजाए आप अपनी पीढ़ी को ये इतिहास सिखाएं।
अपने परिवार को लेकर इतिहास दिखाते हैं कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने अपनी निजी जिंदगी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि वह खुद अपने परिवार को ऐतिहासिक जगहों पर लेकर जाते हैं और बच्चों को वहां का इतिहास समझाते हैं। उन्होंने कहा- मैं खुद अपने परिवार को हल्दी घाटी, वृंदावन जैसी सब जगहों पर लेकर जाता हूं. उन्हें इतिहास बताता हूं। कहां किसकी स्वतंत्रता हुई थी। महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी के इतिहास का जिक्र करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि अगर किसी को अपनी निजता और सम्मान की लड़ाई को समझना है तो उसे कुंभलगढ़ के उस छोटे से कक्ष में जाना चाहिए, जहां महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



