रांची। 14वीं JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। केंद्रीय एजेंसी ने मामले में PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है।
ED की यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े आर्थिक लेन-देन और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए की गई है। अब केंद्रीय एजेंसी मामले में पैसों के लेन-देन, आर्थिक गतिविधियों और कथित अवैध धन के स्रोत की पड़ताल करेगी।
14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर पहले से ही जांच चल रही है। अब ED के मामले में शामिल होने से जांच का दायरा और बढ़ गया है। एजेंसी यह भी खंगालेगी कि कथित धांधली से जुड़े मामलों में किसी तरह का अवैध वित्तीय लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग तो नहीं हुआ।
छात्रों की मांगों के बीच ED की कार्रवाई
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन भी जारी है। छात्र परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे समय में 14वीं JPSC मामले में ED द्वारा PMLA के तहत केस दर्ज किए जाने को महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।


