रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं से जुड़ी मांगों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार सुबह 10 बजे सरकार के प्रतिनिधियों से दूसरी बार वार्ता करेगा। यह महत्वपूर्ण बैठक मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित होगी।

इससे पहले शुक्रवार शाम को सरकार और छात्रों के बीच पहले दौर की बातचीत हुई थी। अब शनिवार को होने वाली दूसरी वार्ता में अभ्यर्थी अपनी प्रमुख मांगों और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे।

8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में ये नाम शामिल

अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से सरकार के साथ बातचीत के लिए आठ प्रतिनिधियों को नामित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं—

चंदन कुमार
रामा अवतार महतो
दिनबंधु मंडल
बिमल कुमार
पूजा कुमारी
प्रेम कुमार
रवि शंकर
अमित कुमार शर्मा


ठोस समाधान की उम्मीद

अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि शनिवार की वार्ता में उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार के साथ सकारात्मक और विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं और अड़चनों को दूर करने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान सामने आ सकता है।

शुक्रवार को हुई पहली बैठक के बाद अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली दूसरी वार्ता पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के नतीजे से अभ्यर्थियों के आंदोलन की आगे की दिशा भी तय हो सकती है।