रांची। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन अब विधानसभा के मुख्य द्वार तक पहुंच गया है। विधानसभा के गेट नंबर-1 के बाहर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो धरने पर बैठ गए हैं।

देवेंद्र महतो ने साफ कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर सरकार फैसला नहीं करती, वे यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो विधानसभा के बाहर ही धरना जारी रहेगा और विधानसभा की ओर आवाजाही भी नहीं होने दी जाएगी।

मौके पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद हैं। विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।