राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जज ने सुसाइड कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में रहने वाले जज अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. मौके से सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, जज अमन शर्मा का घर ग्रीन पार्क इलाके में है. कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे. सफदरजंग थाने को उनके आत्महत्या करने की PCR कॉल मिली थी. जानकारी के अनुसार अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी. उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी.
पुलिस को दोपहर मिली सुसाइड की जानकारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना का पता आज दोपहर चला. पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:45 बजे इस बारे में जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि यह कॉल परिवार के ही किसी सदस्य ने की थी.
अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और अलग-अलग अदालतों में जज के तौर पर काम किया. अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

