16 July History : भारतीय इतिहास में 16 जुलाई की तारीख कई ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने देश की दिशा तय की है. आज हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू किया गया था. वहीं डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने भारत के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी. इसके अलावा बंबई के 100 साल पुरानी इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई थी.

आज की तारीख पर हुई घटनाएं

1661: स्वीडन के स्टॉकहोम्स बैंको ने यूरोप का पहला बैंकनोट जारी किया.

1856: हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू हुआ, जिससे हिंदू विधवाओं को कानूनी रूप से पुनर्विवाह का अधिकार मिला.

1905: बंगाल के बागेरहाट में आयोजित जनसभा में पहली बार ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया. यह स्वदेशी आंदोलन का महत्वपूर्ण पड़ाव बना.

1909: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख सेनानी अरुणा आसफ अली का जन्म हुआ.

1925: इराक के राजा फैसल प्रथम ने बगदाद में देश की पहली संसद का उद्घाटन किया.

1945: अमेरिका ने न्यू मैक्सिको में ‘ट्रिनिटी’ नाम से दुनिया का पहला परमाणु परीक्षण किया.

1968: भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म हुआ.

1969: अमेरिका ने मानव को चंद्रमा पर पहुंचाने वाले ऐतिहासिक अपोलो-11 मिशन का प्रक्षेपण किया.

1992: डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने भारत के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की.

1999: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी के पुत्र जॉन एफ. केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई.

2006: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के बाद उस पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया.

2007: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार और धन उगाही के आरोपों में गिरफ्तार किया गया.

2016: ऑपरेशन संकटमोचन के तहत भारत ने गृहयुद्ध प्रभावित दक्षिण सूडान से 150 से अधिक भारतीयों और अन्य नागरिकों को सुरक्षित निकाला.

2018: खगोलविदों ने बृहस्पति (जुपिटर) के 12 नए चंद्रमाओं की खोज की, जिससे उसके ज्ञात चंद्रमाओं की संख्या बढ़कर 79 हो गई.

2019: मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में लगभग 100 वर्ष पुरानी एक इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H