1 June History : यूं तो हर दिन कुछ घटित होता है, लेकिन कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेश के लिए दर्ज हो जाती हैं. आज ही के दिन एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं संजय दत्त की मां और गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस नरगिस दत्त का 1 जून 1929 को कोलकाता में जन्म हुआ था. आइये जानते हैं आज की तारीख पर इसके अलावा और कौन-कौन सी घटनाएं हुई थी.

1 जून की तारीख पर दर्ज हुई महत्वपूर्ण घटनाएं

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया.

1869: थॉमस अल्वा एडिसन इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर के लिए पेटेंट मिला.

1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया.

1929: फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म.

1930: भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया.

1955: अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया.

1964: नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा.

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया.

1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा.

1980: टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया.

1996: एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने.

1999: मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज

1999: अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित.

2001: नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने.

2004: इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नए राष्ट्रपति बने.

2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की.

2006: चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले.

2006: ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इनकार किया.

2009: एयर फ्रांस का एक विमान अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया. विमान में सवार सभी 228 यात्रियों की मौत हो गई.

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत.

2017: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर होने की घोषणा की.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H