10 June History : 10 जून का दिन खेल, तकनीक और इतिहास के कई अहम पलों का गवाह रहा है. इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने 1986 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को हराकर पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी. वहीं दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म हुआ था. आइए जानते हैं 10 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य.
10 जून की तारीख पर दर्ज हुई घटनाएं
1246 : दिल्ली सल्तनत में सत्ता परिवर्तन हुआ और नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम गद्दी पर बैठे. इससे पहले सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया.
1829 : ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों के बीच पहली बोट रेस का आयोजन किया गया.
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ संपर्क स्थापित हुआ, जिससे संचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई.
1931 : नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर अपना अधिकार घोषित करते हुए कब्जा कर लिया.
1934 : सोवियत संघ और रोमानिया के बीच टूटे हुए राजनयिक संबंधों को पुनः बहाल किया गया.
1940 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली ने फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी.
1946 : राजशाही व्यवस्था समाप्त होने के बाद इटली आधिकारिक रूप से एक गणतांत्रिक राष्ट्र बना.
1966 : भारतीय वायुसेना के लिए मिग लड़ाकू विमानों का निर्माण महाराष्ट्र के नासिक स्थित संयंत्र में शुरू हुआ.
1967 : इज़रायल ने संयुक्त राष्ट्र के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार किया, जिसके साथ छह दिवसीय अरब-इज़रायल युद्ध समाप्त हुआ. इसी संघर्ष में इज़रायल ने यरूशलम पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया.
1971: अमेरिका ने चीन पर लगाए गए 21 वर्षों पुराने व्यापार प्रतिबंध को समाप्त करने की घोषणा की.
1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से देश के पूर्ण वातानुकूलित यात्री पोत ‘हर्षवर्धन’ का जलावतरण किया गया.
1986: भारत ने लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की.
1999: नाटो ने कोसोवो में 79 दिनों से जारी बमबारी रोकने का ऐलान किया, जिसके बाद सर्बियाई सैनिकों की वापसी शुरू हुई.
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ रखने की घोषणा की.
2003: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने मंगल ग्रह के लिए रोवर मिशन लॉन्च किया.
आज इन हस्तियों का हुआ जन्म
1922: प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का जन्म हुआ.
1955: भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ.
1972 : गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई का जन्म आज हुआ.
इन शख्सियतों ने दुनिया को कहा अलविदा
2021: प्रख्यात कवि, फिल्म निर्देशक और प्रोफेसर बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन हुआ.
2021: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन हुआ.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

