3 June History: यूं तो हर तारीख किसी न किसी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हुई होती है. भारतीय इतिहास में 3 जून की तारीख को ऐसी घटनाओं के लिए याद किया जाता है, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है. वह हमेशा के लिए लोगों के जहन में आज भी बसी हुई है. आज ही के दिन वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था. भारत को आजादी तो मिली, लेकिन इसके साथ ही कश्मीर जैसी जटिल समस्या भी पैदा हो गई जो आज भी दोनों देशों में विवाद की एक बड़ी वजह है.
3 जून को ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत की वजह बनने वाला ऑपरेशन ब्लू स्टार की शुरुआत हुई थी. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थकों ने कब्जा कर लिया था. इसके बाद 3 दिन तक सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया, जिसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हुई. इसके लगभग 4 महीने बाद 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही 2 सिख सुरक्षाकर्मियों ने हत्या कर दी. वहीं लोकसभा की मीरा कुमार पहली महिला स्पीकर बनी थी.
3 जून की तारीख पर दर्ज हुई घटनाएं
1789 : एलेक्स मैकेंजी ने मैकेंजी नदी की खोज की थी.
1867 : भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म.
1890 : खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म हुआ.
1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म.
1915 : ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा.
1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन.
1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म.
1930: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म.
1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की.
1947 : ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया.
1959 : सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया.
1962 : एयर फ्रांस की फ्लाइट 007 ओर्ली एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई. विमान में सवार 132 यात्रियों में से 130 की मौत हो गई.
1965: एड व्हाइट स्पेस में चलने वाले पहले अमेरिकी एस्ट्रोनॉट बने.
1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया.
1974 : बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन.
1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया.
1999 : हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन.
2005 : फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया.
2009 : मीरा कुमार को लोकसभा स्पीकर चुना गया. वे लोकसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं.
2014 : पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

