शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है, लंबित स्टाइपेंड संशोधन और एरियर भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ हुई बैठक के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने हड़ताल को 16 मार्च तक टालने का निर्णय लिया है।
READ MORE: BIG BREAKING: कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, हाईकोर्ट ने शून्य घोषित किया चुनाव, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की ओर से लंबित स्टाइपेंड संशोधन और एरियर के जल्द भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद जेडीए ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। दरअसल, मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेसीडेंट डॉक्टर लंबे समय से लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर विरोध जता रहे हैं। जेडीए ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि हड़ताल के दौरान ऑपरेशन थिएटर में केवल अति गंभीर मरीजों को ही चिकित्सा सेवा दी जाएगी।


