अमृतसर में स्कूलों में बच्चों को सेहत को ध्यान
में रखकर बहुत ही नेक पहल की गई है, जिसके अनुसार अब स्कूलों में जंक फूड और एनर्जी ड्रिंक बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए आदेश जारी हुआ है और सभी स्कूलों को इसका पालन करना अनिवार्य है।
जारी आदेश के अनुसार, यदि कोई स्कूल परिसर में जंक फूड और एनर्जी ड्रिंक बेचता है तो संबंधित कंटीन के मालिक के साथ-साथ स्कूल इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी और जिला शिक्षा अधिकारी एलीमैंट्री को पत्र भी जारी कर दिए हैं। यदि कोई कंटीन मालिक नियमों का उल्लंघन करेगा तो स्कूल प्रभारी भी कंटीन मालिक के समान ही जिम्मेदार माना जाएगा।

टीम के द्वारा होगी चैकिंग
इस संबंध में आने वाले समय में स्कूलों की चैकिंग भी होगी और इसके लिए उन्होंने 3 टीमें भी बना दी हैं। पेरेंट्स से भी इस बारे में अपील की है कि वह बच्चों के साथ स्कूल में जंक फूड न भेजें और फल व अन्य हैल्दी फूड भी खाएं ताकि बच्चे हेल्दी रहें। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल और कंटीन मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
