चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा. पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएम ममता ने बड़ा ऐलान कर दिया है.
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ममता का बड़ा ऐलान
चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है. इनकी सेवा ही हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है. इस संशोधन के साथ, अब उन्हें प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे.’
BJP ने बंगाल में CAPF के दुरुपयोग को लेकर ECI को पत्र लिखा
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर Central Armed Police Forces के कथित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है. भाजपा ने कोलकाता में सीएपीएफ की तैनाती को लेकर विशेष सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिगेड रैली के दौरान गिरीश पार्क इलाके में हिंसा की आशंका संबंधी इनपुट होने के बावजूद कोलकाता पुलिस ने वहां सीएपीएफ को तैनात नहीं किया. भाजपा ने कोलकाता में सीएपीएफ तैनात न करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.
पश्चिम बंगाल में ममता की ‘अग्निपरीक्षा’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज हैं. अगर इस बार टीएमसी जीतती है, तो ममता बनर्जी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी जो लगातार चौथी बार शपथ लेंगी. उनकी चुनौती के रूप बीजेपी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ी है.
2021 में पांच राज्यों के चुनाव का ऐलानफरवरी में किया गया था
2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था. पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव आठ चरणों में कराया गया था. 2021 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है. पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

