Lalluram Desk. कई बार बिना किसी बड़ी वजह के घर का माहौल बिगड़ने लगता है। छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है और देखते ही देखते बात झगड़े तक पहुंच जाती है। कभी गिलास का पानी गिरने पर विवाद हो जाता है तो कभी कपड़े इधर क्यों रखे, पानी उधर क्यों गिरा दिया… जैसी मामूली बातें तनाव का कारण बन जाती हैं।

सास-बहू के बीच मनमुटाव हो, पति-पत्नी में बार-बार तकरार हो, बच्चों के बीच झगड़ा हो या बच्चों को लेकर घर के बड़ों में विवाद होता हो, ऐसी स्थिति में घर का वातावरण अशांत हो जाता है। धार्मिक परंपरा में ऐसे घरेलू क्लेश को दूर करने के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में बेलपत्र और शहद से जुड़ा एक आसान उपाय भी बताया जाता हैl जिसे प्रदोष के दिन करना चाहिए।

बेलपत्र और शहद का यह उपाय कैसे करें?

इस उपाय के लिए सबसे पहले एक साफ और स्वच्छ बेल पत्र लेना है। ध्यान से देख ले की बेल पत्र पर किसी तरह की गंदगी या टूट-फूट नहीं होनी चाहिए। इसके बाद बेलपत्र की पत्ती के बीच वाले हिस्से में, डंडी के पास सा शहद लगा दे। शहद लगाने के बाद इस बेल पत्र को लेकर बेल के वृक्ष के पास जाएं।

बेलपत्र को बेल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें

अब बेलपत्र को बेल के पेड़ की जड़ में श्रद्धापूर्वक अर्पित कर दें। इस दौरान मन में भगवान शिव का स्मरण करे। भगवान शिव के मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करें, और परिवार में सुख, शांति और आपसी प्रेम बनाए रखने की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करे ।

अगले प्रदोष तक क्लेश शांत होने की मान्यता

उपाय को लेकर विशेष रूप से कहा गया है कि इसे प्रदोष के दिन केवल एक बार करना है। धार्मिक मान्यता और कथावाचकों द्वारा बताए गए इस उपाय में कहा जाता है कि प्रदोष के दिन बेल पत्र पर शहद लगाकर बेल वृक्ष की जड़ में अर्पित करने से घर का माहौल में सकारात्मकता आती है। परिवार में बार-बार होने वाले छोटे-छोटे विवाद शांत होने लगते हैं। और आपसी प्रेम तथा समझ बढ़ती है। दावा और मान्यता तो यहां तक है कि अगले प्रदोष आने तक मतलब एक महीने तक घर में किसी भी तरह का क्लेश नहीं होता है।

यह उपाय करते समय सबसे जरूरी बात

केवल उपाय करने के बजाय परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान, धैर्य और प्रेम का व्यवहार रखना चाहिए। छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचना जरूरी है, और क्रोध के समय शांत रहना भी घर की शांति के लिए उतना ही आवश्यक है। धार्मिक उपाय को इसी सकारात्मक भावना के साथ किया जाए तो परिवार के वातावरण में सुख-शांति बनाए रखने का संकल्प मजबूत होता है ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m