Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 को मनाई जाएगी. यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है, लेकिन अगर आपका जन्म ज्येष्ठ माह में हुआ है, तो यह दिन आपके लिए और भी शुभ माना गया है.
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन किए गए विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और मानसिक शांति लाते हैं. ज्येष्ठ मास में जन्मे लोगों पर सूर्य और चंद्रमा की विशेष कृपा मानी जाती है. इसलिए पूर्णिमा का यह दिन उन्हें आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन प्रदान करता है. इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.
इस पूर्णिमा पर आप भी करें ये खास उपाय और जुड़ें शुभ ऊर्जा से.
Also Read This: Vastu Tips: किचन की सिंक में कभी ना फेंके गर्म पानी, वास्तु का पड़ता है बुरा प्रभाव…

क्या करें ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन (Jyeshtha Purnima 2025)
- प्रातः स्नान करते समय जल में कुछ बूंदें गंगाजल मिलाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
- स्नान के बाद घर के पास पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं, दीपक जलाएं और वृक्ष की 7 बार परिक्रमा करें. यह उपाय पितृदोष और शनि दोष से मुक्ति दिलाता है.
- भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
- रात्रि में चंद्रमा को दूध और मिश्री मिलाकर अर्घ्य दें. इससे मन स्थिर होता है और चिंताएं कम होती हैं.
- साथ ही, गाय को हरा चारा खिलाएं और ज़रूरतमंदों को चावल, सफेद वस्त्र या दूध दान करें.

