Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • AC Buying Tips: रूम साइज के हिसाब से कितने टन का एसी रहेगा बेस्ट?
  • आईफोन कैमरा के पास ब्लैक डॉट क्यों होती है? जानिये क्या है इसका यूज
  • iPhone 18 Pro Vs iPhone 17 Pro: नए मॉडल में हो सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव
  • कितनी सैलरी वालों का कटता है PF, जानें कितनी लिमिट करने की तैयारी में EPFO?
  • एक दिन में कितना निकाला जा सकता है कैश, जानिये क्या है Income Tax नियम
  • भारत के इस शहर को कहा जाता है Mango City Of India
  • मॉडर्न बहुओं के लिए बेस्ट हैं बिछिया की ये लेटेस्ट डिजाइंस
  • गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए अपने साथ रखें ये Instant Summer Drinks
  • एलन मस्क बने दुनिया के पहले खरबपति, जानें नेटवर्थ
  • iPhone 17 Pro Max पर आ गया सबसे धाकड़ डिस्काउंट, यहां से उठाएं फायदा
Home » बिहार

नौकरी का झांसा देकर छात्रों को बनाया मनी म्यूल, 13 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Niraj mishra
26 May 2026, 07:27 PM 05/26/2026बिहार
Share
Share Share Follow
Preferred
नौकरी का झांसा देकर छात्रों को बनाया मनी म्यूल, 13 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, एक गिरफ्तार

प्रमोद कुमार/​कैमूर: साइबर अपराधी अब भोले-भाले युवाओं को अपना शिकार बनाने के लिए बेहद शातिर तरीके अपना रहे हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें मनी म्यूल बनाने का एक बड़ा मामला कैमूर जिले से सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सत्येंद्र तिवारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो युवाओं को नौकरी का प्रलोभन देकर उनके दस्तावेज़ों का दुरुपयोग कर रहा था।

​नौकरी का लालच और बैंक खातों का जाल

​साइबर अपराधियों का यह गिरोह मुख्य रूप से छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र तिवारी जो भभुआ का निवासी है पीड़ितों को नौकरी का झांसा देकर उनसे तीन-तीन बैंकों में अलग-अलग खाते खुलवाता था। इसके बाद वह उन खातों के पासबुक एटीएम कार्ड और पैन कार्ड अपने पास रख लेता था।
​इन खातों का उपयोग साइबर अपराधी अवैध रूप से ठगी गई राशि को ट्रांसफर करने और उसे ठिकाने लगाने के लिए करते थे। इसे तकनीकी भाषा में मनी म्यूल अकाउंट कहा जाता है।

​10 खातों में 8 शिकायतें, 13 लाख का फ्रॉड

​बिहार साइबर क्राइम स्पेशल यूनिट पटना को कुछ संदिग्ध खातों की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कैमूर जिले में कुल 10 ऐसे बैंक खातों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। इनमें से 8 खातों पर अब तक 13 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
​जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर शाखा में खुले खातों के धारकों को पूछताछ के लिए बुलाया। खाताधारकों ने बताया कि सत्येंद्र तिवारी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ये खाते खुलवाए थे। पुलिस ने जब आरोपी के घर छापेमारी की तो वहां से कई पैन कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र बरामद हुए जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि वह बड़े पैमाने पर युवाओं को ठग रहा था।

​आगे की कार्रवाई जारी

​कैमूर की साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पटना के किसी व्यक्ति के इशारे पर यह काम कर रहा था। साइबर थाना पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने आम लोगों विशेषकर छात्रों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर अपना बैंक खाता या निजी दस्तावेज़ किसी अनजान व्यक्ति को न दें अन्यथा वे बड़ी कानूनी मुश्किल में फंस सकते हैं।

कांग्रेस के सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, 50 से ज्यादा जाप कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
छत्तीसगढ़

रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
Uncategorized

बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर 
मध्यप्रदेश

बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर 

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर 
मध्यप्रदेश

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर 

Today | 2 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet raisinfinity vip family cg eye hhospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×