राकेश कथूरिया, कैथल. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कैथल जिले के 51 बुजुर्ग श्रद्धालु सोमवार को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए से रवाना हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से एक विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल रहे.
डीसी अपराजिता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को पवित्र श्री सोमनाथ मंदिर, प्रभास पाटन (गुजरात) के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। योजना के तहत पहले आवेदन मांगे गए थे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पवित्र स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। इससे पहले कई अयोध्या, प्रयागराज महाकुंभ, नांदेड़ साहिब सहित अन्य कई धार्मिक स्थलों को दर्शन कराए जा चुके हैं। यह योजना 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है।

यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आए सभी श्रद्धालु, जाहिर की खुशी
विशेष ट्रेन में सवार होते समय बुजुर्गों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। श्रद्धालुओं ने सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से उन्हें सोमनाथ मंदिर दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव रहेगा।
- बदहाल स्कूल की पोल खोली तो सलाखों के पीछे भेजा; जमानत मिलते ही कानून के छात्रों ने खोला मोर्चा
- ‘महिलाएं लाभार्थी नहीं, बिहार की निर्माता’, रक्षाबंधन पर संजय सरावगी ने गिनाए सरकार के बड़े फैसले
- भाषा नियम की डेडलाइन बढ़ी: मराठी सीखने के लिए ऑटो-टैक्सी चालकों को मिली मोहलत, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान
- ग्लोबल क्राइसिस: 4 गुना बढ़ा कंटेनर भाड़ा, 90 दिनों में पहुंच रहीं मशीनें
- अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर हादसे का रूप देने सड़क किनारे फेंका शव


