राकेश कथूरिया, कैथल, हरियाणा। भाजपा हरियाणा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक प्रवीन सरदाना ने आज हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी से जिला कैथल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन श्री अंकुश मिगलानी जी को पत्र सौंपकर जिले के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया।
प्रवीन सरदाना ने बताया कि कैथल जिले के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आपातकालीन स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा एवं अस्पताल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए एंबुलेंस सुविधा अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि यदि जिला कैथल को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाती है तो इससे हजारों जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर प्रवीन सरदाना ने हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से जल्द ही कैथल जिले को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी।
प्रवीन सरदाना ने हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी एवं वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी से इस मांग पर सकारात्मक विचार करने का अनुरोध किया तथा कहा कि यह पहल मानव सेवा एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट
- UPTET Exam 2026: कल से 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्र
- जबलपुर में सीएम डॉ मोहन का अनोखा अंदाज: ‘ट्रैवलर’ गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, मंच से नीचे उतरकर बुजुर्ग का किया सम्मान
- छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़ी सौगात: 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मंजूरी, उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में पदोन्नति समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
- लखनऊ पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा साइबर स्ट्राइक, अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 से अधिक लोग हिरासत में

