राकेश कथूरिया, कैथल. नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को काबू करके बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त करके तथा चीका चोरी की वारदात में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एंटी नारकोटिक सैल टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल द्वारा गत दिनो नशा तस्करी के काई मामलो में आरोपियों को काबु करके नशीला पदार्थ बरामद करके नशा मुक्त हो जिला मुहिम में बेहतरीन कार्य किया गया था। इसके अतिरिक्त एएनसी टीम द्वारा चीका चोरी की वारदात को सुलझाने में भी अहम भुमिका निभाई गई है।
एसपी द्वारा एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई शुभकरण, एसआई बलराज, एएसआई जसमेर सिंह, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई मंजीत, महिला एचसी सुमन, एचसी सुनील व अन्य टीम मेंबर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता और समर्पण ही पुलिस की वास्तविक पहचान है। निष्ठा पूर्वक डयूटी करके खाकी का मान-सम्मान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है, तथा कैथल पुलिस के अन्य जवान इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालना करें। बहादुरी से निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।
- CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा प्रबंधन में बड़ा बदलाव: स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली ऐप’ से उपभोक्ताओं को मिल रही बेहतर सुविधा, पारदर्शिता और तकनीक के नए दौर की ओर बढ़ रहा राज्य
- CSMCL ओवरटाइम घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के 3 ठिकानों पर सर्च, अहम दस्तावेज जब्त
- बिहार के देवघर बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले का भव्य उद्घाटन, DM और SP ने की पूजा-अर्चना
- देहरादून और देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच रेल सेवाओं का हो सकता है विस्तार, जानिए CM धामी के प्रयास से कैसे बढ़ी उम्मीद
- T20 World Cup 2032 में होगा बड़ा बदलाव? ICC बढ़ा सकता है टीमों की संख्या, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


