राकेश कथूरिया, कैथल. महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा पंचकूला के आदेशों की अनुपालना में जिला प्रशासन कैथल की ओर से है सभी समाजिक संस्थाओं के प्रधान/ पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ आज बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ /कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया ।
जो पुराने अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के प्रशिक्षण केंद्र किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर रेनू चावला ने की डॉ चावला ने सभी सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि भ्रूण हत्या एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान में सभी सामाजिक संस्थाएं अपना-अपना सहयोग करें कहीं ऐसी कोई आपकी जानकारी में हो तो उसकी तुरंत सूचना नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर दें ।
इसी कड़ी में सामाजिक संस्थाओं ने भी विभिन्न प्रश्नों को आदान-प्रदान किया केमिस्ट् एसोसिएशन से श्री प्रदीप सेठ ने कहा की जो ऑनलाइन दवाइयां की खरीदारी हो रही है उसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन जो कई मेडिसिन बिना डॉक्टर के पर्ची से नहीं मिलती ऑनलाइन के माध्यम से वह दवाई बड़ी आसानी से मिल जाती है। इसलिए सरकार को इस ऑनलाइन सिस्टम को तुरंत प्रभाव से बंद करना चाहिए।
सेक्रेटरी रेड क्रॉस श्री राम जी लाल ने कहा कि हमने समाज के ताने बाने को देखते हुए सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आना होगा। और एक स्वस्थ समृद्ध समाज का निर्माण करना होगा. डॉक्टर चेतन वर्मा ने सभी लोगों से अपील की जो यह लोग नशे की दवाई खरीदते या बेचते हैं ।

उसके बारे में तुरंत सूचना देने का कष्ट करें आपकी सूचना गुप्त रखी जाएगी और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी डॉक्टर सचिन मांडले ने पी एन डी टी एक्ट के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से बताया और अंत में उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक शपथ दिलवाई.
- Bilaspur News Update : बजरंग दल ने गरबा कार्यक्रमों में फिल्मी गानों का किया विरोध… ट्रेन की चपेट में आने से युवती के दोनों पैर कटे… जेल में बंद आदिवासी महिला की इलाज के दौरान मौत
- ये अहंकार नहीं तो क्या है? राम मंदिर पर CM सम्राट के दिए बयान पर भड़के प्रशांत किशोर
- दिल्ली की रामलीला में अनोखी पहल, रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच, आयोजकों ने बताई वजह
- ब्रिटेन में भारतीय छात्रों से बदसलूकी: पार्क में टहल रहे छात्रों को ‘विजिलैंटे’ ग्रुप ने घेरा, नस्लीय टिप्पणी कर देश छोड़ने की धमकी दी
- नालंदा में शराब तस्करों पर रेड के दौरान सिपाही की मौत, साथी होमगार्ड पर लग रहा आरोप

