राकेश कथुरिया, कैथल. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कपिल कमल, कैथल में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अवनीत सिंह वड़ैच व भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखविन्द्र सिंह मंडी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा कैथल ने की।
इस अवसर पर अवनीत सिंह वड़ैच ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक समाज के हितों और कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पार्टी का उद्देश्य इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा कैथल जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा का महत्वपूर्ण अंग है और मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
- सहरसा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बकाया मानदेय को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, 48 घंटे का अल्टीमेटम
- पटना जंक्शन पर तीन महिलाओं समेत 15 तस्कर गिरफ्तार, 500 लीटर शराब बरामद
- ब्रज मोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल: राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना, 6 राज्यों में हुए बड़े फेरबदल
- नीला ड्रम और सर्पदंश मर्डर मिस्ट्री: कातिलों की उल्टी गिनती शुरू, 14 और 16 अक्टूबर को कोर्ट सुनाएगा सबसे बड़ा फैसला
- न्यूयॉर्क से इजरायल पहुंची फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, एजेंसियों ने तलाशी अभियान किया शुरू

