कैथल। जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त अपराजिता ने एक नई मुहिम शुरू की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घरों में पड़े अनुपयोगी, पुराने या कटे-फटे कपड़ों को नालियों, खाली प्लॉटों या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले विशेष संग्रह बॉक्स में जमा करें।
डीसी अपराजिता ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर कपड़े एकत्रित करने के लिए विशेष बॉक्स लगाए जाएंगे, ताकि लोग आसानी से अपने पुराने कपड़े दान कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ रखना है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और कपड़ों के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) को भी बढ़ावा देना है।
डीसी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कपड़ा संग्रहण बॉक्स ऐसे स्थानों पर स्थापित किए जाएं, जहां आम लोगों की पहुंच आसान हो। अभियान को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशनों का भी सहयोग लिया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, एकत्रित कपड़ों की छंटनी की जाएगी। उपयोग योग्य कपड़े जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाएंगे, जबकि खराब और कटे-फटे कपड़ों को रिसाइक्लिंग प्रक्रिया के जरिए फाइबर में बदलकर दोबारा उपयोग में लाया जाएगा।

डीसी अपराजिता ने कहा कि सड़कों और नालियों में फेंके गए कपड़े अक्सर जल निकासी व्यवस्था को बाधित करते हैं और शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसलिए नागरिकों की भागीदारी से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता में अपना योगदान दें।
- बस एक कॉल से होगी हेल्प! नेपाल में फंसे UP के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट करने वाला पटवारी सस्पेंड! खबर का बड़ा असर; होटल बुलाने का लगा था आरोप
- रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खाना खाते ही 3 बेटियों की मौत; इंदौर से शव लाते समय तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम!
- BJP मुख्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई जिलों से सामने आई खुलकर नाराजगी
- घोषणा पर सियासी घमासानः सपा के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने वाले ऐलान को केशव मौर्य ने बताया छलावा, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात


