राकेश कथूरिया, कैथल. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गांव कुतुबपुर में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र नागरिकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान डीसी अपराजिता ने भी गांव कुतुबपुर का दौरा कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया और पूर्ण फीडबैक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी ने कहा विभाग की टीम निर्धारित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव जाकर सरकार की नवीनतम स्कीमों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। विभाग के कलाकार जगदीश, जयपाल, मदन, मनोज पुरी, रवि कुमार द्वारा भजनों व गीतों के माध्यम से लोगों तक स्कीमों की जानकारी दी जा रही हैं। कलाकारों द्वारा वोट बनवाने, एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची में शुद्धिकरण कार्य, पेंशन दस्तावेजों को दुरूस्त करवाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।
वहीं सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। इसके अलावा सामाजिक उत्थान के विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर सहायक राहुल शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
- Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान हादसा, बाल-बाल बची इमरान हाशमी की जान, हवा में पलटी SUV

