कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि सभी अधिकारी जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान करें। किसी भी शिकायत निवारण संबंधित पोर्टल पर जिले की रैंकिंग कम नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय अवधि में स्वीकार करते हुए उस पर नियमानुसार करवाई करें और उसकी एक्शन टेकन रिपार्ट अपलोड करें। जन शिकायतों के समाधान में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, जन संवाद सहित अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग को एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निपटान के लिए विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागों को भी निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर सहित अन्य पोर्टल आमजन की सहुलियत के लिए बनाए गए हैं, ताकि आमजन को विभागों के चक्कर न काटने पर पड़े। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समय समय पर सभी पोर्टल की समीक्षा करते हैं। इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ काम करें। साथ ही समाधान शिविर में सभी विभागाध्यक्ष स्वयं मौजूद रहें।

समीक्षा बैठक के दौरान डीसी अपराजिता ने लोगों की शिकायतें भी सुनी। इसमें प्योदा गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से बस्ती में पानी भरने संबंधित शिकायत आई। जिस पर उन्होंने डीडीपीओ को स्वयं मौका निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उद्यम सिंह पार्क की खराब हालत और उचित रख रखाव न होने संबंधित शिकायत आई। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी अपराजिता ने बैठक में उपस्थित नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को तुरंत मौके का निरीक्षण करने के लिए भेजा। वहीं परिवार पहचान पत्र, पेंशन तथा रोडवेज से संबंधित भी शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी डा. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, कैथल एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, गुहला एसडीएम मनीष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- शिकायत निवारण पोर्टलों पर जिले की रैंकिंग न गिरे, अधिकारी समयबद्ध करें शिकायतों का समाधान: डीसी अपराजिता
- 18 घंटे तक थाने के सामने डटी रही कांग्रेस, भूपेश बघेल ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष के धरने के बाद भाजपाइयों पर FIR दर्ज करने का मिला आश्वासन
- NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, सरकार ने साफ किया रुख; विपक्ष की मांग जारी
- कैथल में भव्य होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, पुलिस लाइन मैदान में तैयारियां तेज : डीसी अपराजिता
- फोटो वायरल मामले में समझौता कराने के नाम पर मांगे पांच लाख, तीन गिरफ्तार


