राकेश कथूरिया, कैथल. डीसी अपराजिता ने मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पेपरलेस रजिस्ट्री, इंतकाल, निशानदेही, कोर्ट केस, टोकन तथा अन्य लंबित राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निपटान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीसी अपराजिता ने नागरिकों को पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्तर पर डैशबोर्ड के माध्यम से लंबित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
निशानदेही मामलों की समीक्षा के दौरान डीसी ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जाए। वहीं इंतकाल के पुराने लंबित मामलों का जल्द निपटान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा तय समय सीमा में लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी प्रक्रियाओं को सरल और प्रभावी बनाया जाए।इस मौके पर कैथल एसडीएम संजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, डीआरओ चंद्र मोहन, डीएसपी गुरविंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- 22 सितंबर से फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिये, PUNBUS-PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
- रण में फिर उतरे ‘हरदा’: शहीदों को नमन कर फूंका चुनावी बिगुल, BJP खेमे में हलचल तेज
- कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर दोनों पैरों में काटा, मोबाइल से किया पलटवार; CCTV में कैद
- इटली में बुर्का-नकाब पर लग सकती है रोक, स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित
- 458 करोड़ की चंबल-कोतवाल जल परियोजना, ग्वालियर तक पहुंचेगा रोज 150 MLD पानी, ग्वालियर-मुरैना के लिए बनेगी जीवनरेखा



