राकेश कथूरिया,कैथल. डीसी अपराजिता ने सोमवार को गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने स्वयं मिड डे मील खाकर देखा और निर्देश दिए कि मिड डे मील में बच्चों के हिसाब से ही मसाले डाले जाएं। उन्होंने स्कूल के खेल के मैदान सहित कक्षाओं में साफ-सफाई सुनिश्चित करवाते हुए रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।डीसी अपराजिता सबसे पहले प्राथमिक कक्षाओं में पहुंचीं। उन्होंने पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लैब का निरीक्षण किया। स्कूल में निर्माणाधीन कमरों का कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए कि कक्षाओ में सफाई सुनिश्चित करवाई जाए। कक्षाओं में बंद पड़े पंखों के बारे में पूछने पर पता चला कि 11 बजे से बिजली कट लगा हुआ है।
डीसी ने स्कूल मुखिया को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क करके पता लगाए जाए कि बिजली कट क्यों लगा है? ताकि बच्चों को परेशानी न हो। इसके बाद डीसी अपराजिता ने स्कूल के खेल के मैदान का भी निरीक्षण किया। मैदान में साफ-सफाई न होने पर डीसी ने सख्त निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने स्टॉफ रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का निरीक्षण करने के लिए एक शेडयूल तैयार करने के निर्देश दिए।
डीसी ने बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड डे मील, कहा-मसाले बच्चों के सवाद अनुसार ही डाले जाएं-डीसी अपराजिता स्कूल में बने मिड डे मिल का निरीक्षण किया और स्वयं भी बच्चों के संग बैठकर मिड डे मिल में बना खाना (दाल-चावल) खाया। डीसी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए मैन्यू के अनुसार ही खाना उपलब्ध करवाया जाए और खाना गुणवत्तापरक हो। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान कोई भी लापरवाही न बरती जाए। बच्चों के सवाद अनुसार ही मसाले डाले जाएं। उन्होंने मिड डे मिल में खाना खाने के बाद धोने वाले बर्तनों का भी निरीक्षण किया और कहा कि बर्तनों को साबुन के साथ अच्छे से धोया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि समय-समय पर मिड डे मिल का निरीक्षण करें।
- विधान परिषद फतह करने उतरी भाजपा, पटना में दिग्गजों का महामंथन, तैयार हुआ जीत का रोडमैप!
- Haryana Top News : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ₹15 हजार का ब्याजमुक्त अग्रिम, तीन रेडी मिक्स प्लांट सील, व्यापारी के घर पर हमला, IAS सुधीर राजपाल को विशेष छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- Bihar Top News 14 oct 2026: गांव नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन
- स्वीडन में हरियाणा के लिए निवेश तलाशेंगे CM सैनी, इन 5 सेक्टर पर नजर
- Today’s Top News: शराब घोटाले में 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 2 कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जिला अस्पताल को 20 साल से ICU का इंतजार, 1.80 लाख के लालच में मां ने अपने ही बच्चे को बेचा, राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास… पढ़ें दिनभर की प्रमुख

